Wednesday, September 9Ujala LIve News
Shadow

लायंस क्लब आकाश का भव्य अधिष्ठापन समारोह पत्रिका विमोचन संपन्न

लायंस क्लब आकाश का भव्य अधिष्ठापन समारोह पत्रिका विमोचन संपन्न


प्रयागराज।होटल रामा कांटिनेंटल में लायंस क्लब, आकाश का अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने नई टीम को शुभकामनाएं दी। उपमंडलाध्यक्ष, प्रथम उमेश चन्द्र कक्कड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनका दायित्व ग्रहण कराया। जिसमें मोना गुप्ता अध्यक्ष ,नमिता जायसवाल सचिव , सजली अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल बताया कि कैबिनेट सदस्यों द्वारा पुस्तिका का विमोचन किया गया । जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय गतिविधियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को।
बलबीर सिंह बग्गा को “लॉयन ऑफ मंथ” , अनिल तुलसीयान एवं लालू मित्तल को
“मैन ऑफ द मंथ ” के विशिष्ट सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश टंडन, आरएम बालाजी, बृजेन्द्र वाजपेयी,पूर्व मंडलाध्यक्ष नितिन यथार्थ, बीएम सिंह,पंकज महेश्वरी, धीरेंद्र शंकर मिश्रा, माला मिश्रा ,मनोज खरे,
जगमोहन अग्रवाल, संजय गुप्ता, राधे मारवा पूर्व अध्यक्ष आरती सक्सेना, इवेंट चेयरपर्सन हिमांशु गुप्ता ,इरा सेठी जोन चेयरपर्सन शालिनी गुप्ता आदि रहे संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया। नवनियुक्त अध्यक्ष मोना गुप्ता ने अपनी ओर से सिलाई मशीन
जरूरतमंदों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *