राष्ट्र सेविका समिति का विश्व बंधुत्व दिवस पर आधारित कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रयागराज
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में राष्ट्र सेविका समिति का विश्व बंधुत्व दिवस पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्वलन के उपरांत स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख के प्रमुख पदाधिकारी ने सहभागिता किया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ० ऋतु जी; अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका डॉ० सुरभिजी; उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रमुख, डॉ० शशि दीदी जी; पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्राचारिका; श्रीमती उषा मिश्राः काशी प्रांत व्यवस्था प्रमुख; श्रीमती प्रिया तिवारी; प्रयागराज विभाग कार्यवाहिका आदि विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रीय सेविका समिति के सभी पदाधिकारी का स्वागत आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक ने किया। प्राचार्या महोदया ने विश्व बंधुत्व पर प्रकाश डालते हुए आर्य समाज के आदर्श ‘किण्वन्तो विश्वमार्यम्’ की चर्चा करते हुए संपूर्ण विश्व को श्रेष्ठ बनाने का आह्वाहन किया। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल जी, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा स्त्री शिक्षा के उत्थान और आर्य समाज के मूल्यों को जीवंत बनाए रखने के लिए समर्पित किया है, वह अपने उद्बोधन में अपने विचार व्यक्त करते हुए यह कहा कि भारत में स्वामी दयानंद सरस्वती के परवर्ती जितने भी महापुरुष अवतरित हुए हैं वे सभी स्वामी दयानंद जी के जीवन मूल्यों एवं आदर्श से अवश्य ही प्रेरित और प्रभावित रहे हैं। उन्होंने यह बताया कि आर्य समाज की स्थापना के पूर्व भारत में स्त्रियों की दशा बहुत खराब थी। स्वामी दयानंद ने समाज में स्त्रियों की दुर्दशा से संबंधित विभिन्न कुरीतियों जैसे विधवा पुनर्विवाह, सती प्रथा, स्त्रीशिक्षा के विरुद्ध आंदोलन करने का संकल्प करके स्त्रियों के उत्थान में अपना अद्वितीय योगदान दिया। राष्ट्रीय सेविका समिति की डॉ० सुरभि ने अपने उद्बोधन में विश्व बंधुत्व के आदर्श के द्वारा पारस्परिक प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता और बंधुत्व की भावना पर बल दिया। उन्होंने आज के डिजिटल युग में विश्व बंधुत्व की भावना को प्रचार करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ० ऋतु शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए यह कहा कि हमें ‘हम कौन हैं’ इसे समझना है और अपने सभी साथियों को इसके लिए जागना होगा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेविका समिति की डॉ० शुचिता शर्मा ने शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल, प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट किया; जिन्होंने राष्ट्रीय सेविका समिति को विश्व बंधुत्व दिवस के कार्यक्रम को करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की उपप्राचार्या प्रो० इभा सिरोठिया, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना प्रजापति एवं आर्य कन्या इंग्लिश मीडियम की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा अवस्थी उपस्थिति रहीं। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के डॉ० श्याम कान्त त्रिपाठी, डॉ० अमित पांडेय, प्रो० नीलांजना जैन, प्रो० अंजू श्रीवास्तव, डॉ० ज्योति रानी, डॉ० श्रुति एवं भाजपा प्रवक्ता डॉ० ऋचा सिंह आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० मुदिता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गीत से हुआ।
