Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

लायंस क्लब गौरव एवं रैंनबो का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब गौरव एवं रैंनबो का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न


प्रयागराज।लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई के अंतर्गत लायंस क्लब प्रयागराज गौरव और लायंस क्लब प्रयागराज रैनबो का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह सिविल लाइंस स्थित होटल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के इनॉगरल ऑफिसर के रूप में प्रकाश अग्रवाल एवं इंस्टालिंग ऑफिसर के रूप में रागिनी चैतन्य पांड्या उपस्थित रहीं, जबकि नव नियुक्त सदस्यों को उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़ द्वारा दीक्षा दिलाई गई।

समारोह में लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप, सचिव अनिल विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता तथा लायंस क्लब रैनबो के अध्यक्ष लायन राहुल श्रीवास्तव, सचिव लायन राहुल गुप्ता और कोषाध्यक्ष अतुल स्टेनली ने अपने पद का दायित्व ग्रहण किया।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि बच्चों के लिए भी लायंस क्लब ने “लायंस लियो” नामक संगठन बनाया है ताकि बचपन में ही सेवा भावना जागृत हो सके। इसके अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता, सचिव सगुन गुप्ता और कोषाध्यक्ष सौर्य बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन मंडल इवेंट चेयरपर्सन लायन हिमांशु गुप्ता द्वारा किया गया।

इस मौके पर पीडीजी कुंवर बी.एम. सिंह, पीडीजी डॉ. आर.के.एस. चौहान, कैबिनेट सचिव बालाजी, सतीश टंडन, मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, दीपक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, डॉ. रेखा संजय तिवारी, डॉ. सीमा आर.के. सिंह, जोनिशा अभय गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अंशुल निगम, हेमा जगमोहन अग्रवाल, डॉ. वैशाली अवनीश सक्सेना, आलोक वैश्य, वर्षा, सुमन सिंह, मुकेश नेगी, पंकज मल्लिक सहित रैनबो व गौरव क्लब के सभी सदस्य एवं शहर के गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *