Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत 40000 स्कूटी खरीदेगा उच्च शिक्षा विभाग

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत 40000 स्कूटी खरीदेगा उच्च शिक्षा विभाग

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा 40,000 स्कूटियों के क्रय हेतु GeM पोर्टल पर Bid No. GEM/2026/B/8020766 दिनांक 11.09.2026 को प्रकाशित की गई है। उक्त निविदा में Two Wheeler – Motorcycle , Scooter and Moped (V2) श्रेणी के अंतर्गत कुल 40,000 स्कूटियों का क्रय प्रस्तावित है। निविदा का अनुमानित मूल्य ₹320 करोड़ है। निविदा में स्कूटी की आवश्यक तकनीकी विशिष्टताएं जेम पोर्टल पर प्रदर्शित बिड में उपलब्ध है।इच्छुक एवं पात्र वाहन निर्माता GeM पोर्टल पर प्रकाशित निविदा की समस्त शर्तों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का अवलोकन करते हुए नियमानुसार प्रतिभाग कर सकते हैं। निविदा की अंतिम तिथि 26.09.2026 को अपराह्न 15:00 बजे तथा Bid Opening की तिथि 27.09.2026 को अपराह्न 15:00 बजे निर्धारित है।यह जानकारी निदेशकउच्च शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *