अन्ना आंदोलन के साथी इमरान संभलशाही को पुनः आप के प्रदेश प्रवक्ता की कमान

प्रयागराज। अन्ना आंदोलन के साथी, साहित्यकार इमरान संभलशाही को पुनः प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। लेखन, सामाजिक कार्य एवं पार्टी में सक्रिय रहकर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे इमरान संभलशाही को प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। इमरान संगठन स्तर से टेलीविजन चैनलों तक पार्टी का पक्ष मुखरता से रखते हैं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने बताया कि पार्टी इमरान जैसे बुद्धिजीवी लोगों को अवसर देती रही है कि वह अपनी कलम और तार्किकता के साथ पार्टी की बात को बड़े मंचों पर रख सकें।
इमरान संभलशाही को हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा साहित्य भूषण सम्मान तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा वामिक जौनपुरी सम्मान सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनके तीन कविता-संग्रह और एक कहानी-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
हिंदी साहित्य तथा थिएटर एंड फिल्म में मास्टर्स करने वाले इमरान पेशे से शिक्षक हैं और प्रयागराज (इलाहाबाद) में अध्यापन करते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर इमरान संभलशाही ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
