Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

बड़ोखर में बारिश का कहर: मकान गिरने से आदिवासी युवक की मौत, दो घायल

बड़ोखर में बारिश का कहर: मकान गिरने से आदिवासी युवक की मौत, दो घायल


उजाला शिखर

(कोरांव), प्रयागराज। लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ोखर क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। बारिश के कारण दो आदिवासी परिवारों के कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे में मलबे में दबने से कन्हैया लाल आदिवासी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक कन्हैया लाल आदिवासी बड़ोखर जवा बांध निवासी बताया गया है। मकान गिरने की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाए तथा मृतक के परिजनों और घायल परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही बारिश के कारण आसपास के जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों की भी सुरक्षा जांच कराने की मांग उठी है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कोरांव एवं तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलने और राहत कार्य सुनिश्चित कराने की अपील की है। घटना के बाद प्रशासनिक मदद की उम्मीद में परिजन और ग्रामीण अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *