Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

अत्यधिक बारिश से गिरे मकान का लिया जायजा, प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा उजाला शिखर

अत्यधिक बारिश से गिरे मकान का लिया जायजा, प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा

उजाला शिखर


कोरांव, प्रयागराज। लगातार हो रही बारिश के बीच कोरांव विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि ने प्रभावित परिवारों का हाल जाना। इसी क्रम में भलुहा निवासी सम्मानित कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह के मकान के अत्यधिक वर्षा के कारण गिरने की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया। मकान गिरने से परिवार के सामने उत्पन्न हुई परेशानी और नुकसान की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान कहा गया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है। प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द राहत दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *