Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

बारिश में सड़कें छलनी, अभी राहत की उम्मीद भी नहीं उजाला शिखर

बारिश में सड़कें छलनी, अभी राहत की उम्मीद भी नहीं

उजाला शिखर

हरदोई में बारिश ने सड़कों को छलनी कर दिया है। शहर से लेकर गांवों तक करीब 521 किलोमीटर लंबाई में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन मार्गों पर अभी आवागमन में राहत की उम्मीद नहीं हैं। मार्ग पर कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तो कहीं जलभराव हुआ है बारिश और अन्य कारणों से खराब हुए मार्गों पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक की बारिश ने स्थिति बिगाड़ दी है। पानी पड़ने से पहले से क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढे और गहरे हो गए हैं। कई जगह सड़क की परत उखड़ने से नीचे की गिट्टी तक उखड़ कर बाहर आ गई है।लखनऊ रोड पर शहर से निकलते ही मन्नापुरवा के पास करीब एक किलोमीटर में सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसे ही बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी तक सरकुलर रोड पर भी गड्ढों के कारण सड़क ही गायब हो गई है। बरसात में गड्ढों में होने वाले जलभराव के कारण एक तो गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता है, दूसरे वाहनों का संतुलन भी गड़बड़ा जाता है। इससे हादसों की आशंका भी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *