शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान में सर्व समाज ने उठाई आवाज, विधायक हर्षवर्धन ने दिया सकारात्मक आश्वासन
अमर बलिदानी एवं काकोरी कांड के महान क्रांतिकारी शहीद ठाकुर रोशन सिंह की स्मृति एवं सम्मान को चिरस्थायी बनाने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल क्षत्रिय महासभा एवं सर्व समाज की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई। शहीद की प्रतिमा के समक्ष आयोजित बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं देशभक्त नागरिकों ने एकजुट होकर उनके नाम और बलिदान को स्थायी सम्मान देने की मांग उठाई।
इस अवसर पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन ने शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सर्व समाज की मांगों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित मांग-पत्र विधायक को सौंपा गया। इससे पूर्व अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ठा. वीरेंद्र सिंह, पत्रकार ने मांग-पत्र में शामिल प्रमुख मांगों को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक हर्षवर्धन ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि चिकित्सालय परिसर की नवनिर्मित एवं प्रमुख इमारत का नाम शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर किए जाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महात्मा गांधी मार्ग पर चिकित्सालय से लगे दोनों ओर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने तथा उनका नाम भी शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की बात कही।
इस पर विधायक हर्षवर्धन ने कहा कि शहीदों के इतिहास और उनके बलिदान को पुस्तकों में बनाए रखने के लिए पुनः प्रयास किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और त्याग से परिचित हो सकें।
सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि शहीद ठाकुर रोशन सिंह का बलिदान किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। प्रयागराज की धरती के इस महान सपूत को स्थायी सम्मान मिलना न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा भी बनेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
– मनीष तिवारी, एडवोकेट — सनातन रक्षक सेना- ठा. वीरेंद्र सिंह, पत्रकार — राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल क्षत्रिय महासभा
– एडवोकेट ठा. राजकुमार सिंह — मंडल अध्यक्ष, अखिल क्षत्रिय महासभा, प्रयागराज मंडल
– एनिमेटर ठा. शिव सागर सिंह — मंडल उपाध्यक्ष, अखिल क्षत्रिय महासभा, प्रयागराज मंडल
– हिंदू सनातन एकता संगठन
– ब्राह्मण क्षत्रिय एकता महासभा
– क्षत्रिय एकता सेवा समिति
– रुद्र सेना
