*बेनीगंज जैन मंदिर में क्षमाभाव से हुआ महापर्व दसलक्षण का आगाज

आज से दसलक्षण महापर्व की शुरुआत हो रही है दिगंबर जैन परंपरा में इसे आत्माशुद्धि संयम और आत्मानुभूति का महापर्व माना जाता है या भाद्रपद शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक 10 दिनों का पर्व है
आज 10 लक्षण महापर्व की प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म का पालन करते हुए सभी श्रावक बंधुओ ने एक दूसरे से क्षमा मांगी और क्षमा करने का भाव रखा उत्तम क्षमा के दिन आज का प्रथम कलश करने सौभाग्य आदिश्वर जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमान महेश चंद्र जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ!
अमित जैन ने बताया कि क्षमा से ही दुनिया पर विजय पाई जा सकती है इसमें शेष चंद्र जैन,राजू जैन, विकेश जैन,राजे जैन,संतोष जैन,राजेंद्र जैन,पारस जैन,आशीष जैन,अभिलाष जैन आदि अरुणा जैन, शिवकुमारी जैन कमला जैन,रीना जैन,खुशबू जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे!
