Wednesday, September 16Ujala LIve News
Shadow

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘बरगद कला मंच के द्वारा मुंशी प्रेमचंद्र की अलग्योझा नाटक का हुआ मंचन

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘बरगद कला मंच के द्वारा मुंशी प्रेमचंद्र की अलग्योझा नाटक का हुआ मंचन

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘बरगद कला मंच द्वारा मुंशी प्रेमचंद्र की अलग्योझा कहानी का नाट्य मंचन किया गया। जिसका निर्देशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजभाषा अनुवाद अधिकारी डॉ० हरिओम जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज  जायसवाल ने कहा जो समाज, परिवार और संस्थान एकजुट रहता है, वहां प्रगति तीव्र गति से होती है। प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक ने कहा नाट्य अभिनय के माध्यम से एक साहित्यकार समाज के सामने अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करता है।’

कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ० रंजना त्रिपाठी ने कहा नाट्य मंचन साहित्य को जीवंतता प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ० मुदिता तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० शशि कुमारी ने किया। नाट्य मंचन अर्पिता त्रिपाठी, दीपिका यादव, अमित पाण्डेय, अभिनीष त्रिपाठी, प्रशांत कुमार, श्रिया दुबे, दिपाली, कुमकुम, अंकित कुमार, वर्षा, प्रियंका, श्वेतांक कुमार, मनीषा देवी, आशा देवी, अंश प्रजापति, महिमा उपाध्याय, सुखसागर, इशिता आर्या, अन्वेषा, आकाश त्रिपाठी, अनुज पाण्डेय, कार्तिकेय तिवारी, नितीष कुमार के द्वारा किया गया।

आज के कार्यक्रम में लॉ डायरेक्टर डॉ० ममता गुप्ता, उप प्राचार्या प्रो० इभा सिरोठिया, डीन प्रो० अंजू श्रीवास्तव, श्रीमती नीना प्रजापति, डॉ० श्रुति आनन्द, डॉ० अमित, डॉ० सुधा कुमारी, डॉ० दामिनी, डॉ० अवधेश, डॉ० शिवानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *