Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

राजभाषा पखवाड़ा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ सम्पन्न

राजभाषा पखवाड़ा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ सम्पन्न

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत समापन समारोह पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल ने की। आपने विद्यार्थियों को बताया कि हिन्दी बोलने मे कभी स्वयं को शर्मिंदा महसूस न करें, हिन्दी के बिना भारत की अर्थव्यवस्था भी अधूरी है। हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट में भी हिन्दी का चलन बढ़ा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रो० राजेश गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिन्दी भाषा-बोध पर गौरव करना चाहिए, 14 सितम्बर एक उत्सव दिवस है यह गौरव बोध हमारे आचरण, चरित्र में दिखना चाहिए और यह परिवर्तन जन-मन की आवाज से होता है। प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक ने सभी का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आर्य कन्या डिग्री कॉलेज महर्षि दयानन्द जी के आदर्शों पर संचालित हो रहा है, हिन्दी ही ऐसी भाषा है जो सम्पूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधती है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने कहां की अपनी मातृभाषा का सम्मान हम भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है ।राजभाषा पखवाड़े के अन्तर्गत सम्पन्न चार अन्तर्महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। नारा लेखन प्रतियोगिता (विषयः युवा शक्ति) में प्रथम स्थान दीपाली तिवारी (ए.के.डी.सी.), द्वितीय स्थान स्वाती भारतीया (जे. टी.जी.डी.सी.) एवं मुक्ता मिश्रा (ए.के.डी.सी.), तृतीय स्थान कुमारी खुशी (के.पी.टी.सी.), कोलाज प्रतियोगिता (विषयः इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रमुख साहित्यकार) प्रथम स्थान स्वाती सौंधिया (आर.टी.एम.एम.), द्वितीय स्थान अक्षिता गौड़ (ए.के.डी.सी.) एवं वंशिका मिश्रा (जे.टी. जी.डी.सी.), तृतीय स्थान प्राची यादव (ए.के.डी.सी.), निबन्ध प्रतियोगिता (विषयः स्त्री शिक्षा के विकास में ज्योतिबा फुले का योगदान) में प्रथम स्थान रिया गुप्ता (ए.के.डी.सी.), द्वितीय स्थान शुभी त्रिपाठी (सी.एम.पी.), तृतीय स्थान राधिका (एस.एस. के.जी.डी.सी.) तथा काव्य-पाठ प्रतियोगिता (विषयः पिता) में प्रथम स्थान कुमारी खुशी (के.पी.टी.सी.) एवं वर्षा दुबे (ए.के.डी. सी.), द्वितीय स्थान वैष्णवी सिंह (ए.के.डी.सी.) एवं कोमल वर्मा (जे.टी.डी.सी.), तृतीय स्थान जैनब खान (एस.एस.के.जी.डी.सी.) एवं ऋचा तिवारी (ए.के.डी.सी.) को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० शशि कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० मुदिता तिवारी ने किया। कार्यक्रम में लॉ डायरेक्टर डॉ० ममता गुप्ता, उप प्राचार्या प्रो० इभा सिरोठिया, डीन प्रो० अंजू
श्रीवास्तव, डॉ सब्यसाची, डॉ सुधा ,डॉ शिवानी , डॉ नाजनीन , डॉ सोनम , डॉ निशा , डॉ ज्योति , डॉ अर्चना समेत समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शोधार्थी ब्रजेन्द्र सिंह, स्वाती आर्या, विक्रमादित्य सिंह, कविता सिंह, श्वेता चौधरी, प्रज्ञा यादव एवं हरिओम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *