Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

ऑपरेशन रेल सुरक्षा के अंतर्गत चोरी की गई रेल संपत्ति सहित 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

ऑपरेशन रेल सुरक्षा के अंतर्गत चोरी की गई रेल संपत्ति सहित 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी


आज दिनांक 17.09.2026 को उप निरीक्षक गौरव हमराह स्टाफ एवं डिटेक्टिव विंग प्रयागराज द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0-16/2026, धारा 3 RP (UP) Act, में कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को ART हेतु प्रयुक्त तेजस बस से संबंधित चोरी गई रेल संपत्ति 03 अदद फ्लड लाइट सहित गिरफ्तार कर प्रकरण का सफलतापूर्वक अनावरण किया गया। इनाउल शेख पुत्र मारफत अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी चकिया, कसारी-मसारी, थाना धूमनगंज, जिला प्रयागराज।कार्तिक पुत्र जगन्नाथ, उम्र 22 वर्ष, निवासी गाढ़ीकला, यूनाइटेड टावर के पीछे, थाना शाहगंज, जिला प्रयागराज
02 अदद चार्जेबल फ्लड लाइट एवं 01 अदद सोलर फ्लड लाइट, कुल 03 अदद फ्लड लाइट, अनुमानित कीमत ₹36,090/-।
दोनों अभियुक्तों को मु0अ0सं0-16/2026, धारा 3 RP (UP) Act एवं 147 रेलवे एक्ट से संबंधित करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेजा गया
जानकारी के अनुसार अभियुक्तों द्वारा रात्रि के समय का लाभ उठाकर चोरी की घटना कारित की गई, जिससे प्राप्त संपत्ति का उपयोग नशे की लत की पूर्ति हेतु किया जाना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *