CMP Degree College के टेक कम्युनिटी CMP HackSquad ने आयोजित किया डिस्ट्रिक्ट लेवल का हैकथॉन
विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों ने लिया भाग, तकनीकी प्रतिभा और नवाचार का किया प्रदर्शन

प्रयागराज, 18 सितंबर 2026।
सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन की टेक कम्युनिटी CMP HackSquad द्वारा 18 सितंबर 2026 को डिस्ट्रिक्ट स्तर के हैकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया।
डिस्ट्रिक्ट स्तर के इस हैकथॉन में IIT पटना, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय तथा सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन की सफलता में कन्वीनर प्रो. सुनील कांत मिश्रा तथा डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन के शिक्षक डॉ. आशुतोष मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में श्री रत्नेश कुमार दीक्षित, अनुराग सिंह, गौरव श्रीवास्तव, मनीष यादव और शिवांगी श्रीवास्तव सहित विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
हैकथॉन के आयोजन एवं संचालन में CMP HackSquad के सदस्य सूर्यांश त्रिपाठी, शिवांश दूबे,आदित्य सिंह तोमर ,सक्षम जायसवाल, शुभांगी तिवारी, अंजली मौर्या, प्रिंस यादव एवं ऋषभ नंदन तथा प्रियंकार शुक्ला का भी प्रमुख योगदान रहा। टीम के सदस्यों ने आयोजन की तकनीकी, समन्वय एवं व्यवस्थागत गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को Google Developer Groups (GDG) Prayagraj के सहयोग से आयोजित किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों के साथ तकनीकी विचारों और अनुभवों को साझा करने का अवसर मिला।
हैकथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों को Hands-on Learning, Innovation, Teamwork और Real-World Problem Solving का अवसर प्रदान करना था। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में विभिन्न तकनीकी चुनौतियों पर कार्य करते हुए अपने नवीन विचारों को प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत किया।
सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज में आयोजित इस डिस्ट्रिक्ट स्तर की तकनीकी पहल ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों के युवा तकनीकी प्रतिभागियों को एक साझा मंच पर आने का अवसर प्रदान किया।
