संघ शताब्दी वर्ष…. सर्वत्र शाखा ध्वज प्रदान कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निर्धारित कार्यक्रमों के क्रम में रज्जू भैया नगर, प्रयाग दक्षिण की ओर से गुरुवार दिनांक 24/9/2016 को सर्वत्र शाखा कार्यक्रम के अंतर्गत 22 नये स्थानों हेतु ध्वज प्रदान कार्यक्रम दयानंद बस्ती स्थित पानी की टंकी के पास दुर्गा पूजा पार्क में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रयाग दक्षिण भाग के सह-संघचालक श्री मिल्खियत सिंह बाजवा उपस्थित रहे। उनके करकमलों से ध्वज प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के विचार, अनुशासन, सेवा तथा समाज के प्रति दायित्वों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम मे नगर संघचालक श्री रवि जी भाग कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक श्री वंश नारायण जी, भाग व्यवस्था प्रमुख श्री आत्मदेव जी, सह-संघचालक श्री राज कुमार जी, नगर कार्यवाह श्री भूपेन्द्र जी, सह नगर कार्यवाह श्री रविनाथ जी, शारीरिक प्रमुख श्री सुनील जी, व्यवस्था प्रमुख श्री अमित जी, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री धीरज जी, पर्यावरण प्रमुख श्री जगजीत जी, कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख श्री अनिल जी, विमर्श प्रमुख श्री पंकज जी, सामाजिक समरसता प्रमुख श्री चंद्रभूषण जी तथा सेवा प्रमुख श्री रवी जी, धर्मजागरण प्रमुख घनश्याम जी, विजय जी, कामता जी,शैलैन्द्र जी, सोमनाथ जी, विष्णु जी, अखिलेश जी, अभिनव जी, शिवनारायण जी, सीताराम जी, बृजगोपाल जी, जनार्दन जी, रवीन्द्र जी, अनूप जी, विवेक जी, राजेश जी , वैभव जी,मानस जी,सहित नगर के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन का वातावरण दिखाई दिया। वक्ताओं ने समाज में सेवा, संस्कार और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
