Friday, September 25Ujala LIve News
Shadow

लायंस क्लब गौरव के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित,15 यूनिट रक्त दाताओं ने किया रक्तदान

लायंस क्लब गौरव के द्वारा
रक्तदान शिविर आयोजित,15 यूनिट रक्त दाताओं ने किया रक्तदान 

लायंस क्लब प्रयागराज गौरव द्वारा आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नैनी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 15 यूनिट रक्तदान हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल रक्तदान अधिकारी पंकज माहेश्वरी उपस्थित रहे। क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह , सचिव लायन अनिल विश्वकर्मा , कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता एवं लायन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही।

क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को फ्रूटी, फल एवं बिस्किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं मंडल रक्तदान अधिकारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को” प्रशंसा प्रमाण पत्र” प्रदान कर उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने कहा आज चिकित्सा विज्ञान ने भले ही अभूतपूर्व प्रगति कर ली हो, लेकिन रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव के दौरान जटिलता, ऑपरेशन अथवा किसी आपात स्थिति में समय पर उपलब्ध रक्त किसी व्यक्ति के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है। ऐसे समय में रक्तदाता वास्तव में जीवनदाता की भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
लायंस क्लब प्रयागराज गौरव की ओर से सभी रक्तदाताओं, संस्थान परिवार एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *