Friday, September 25Ujala LIve News
Shadow

दधिकांदो मेला में चांदी के हौदे पर होकर सवार कृष्ण बलदाऊ ने भक्तों को दिया दर्शन

दधिकांदो मेला में चांदी के हौदे पर होकर सवार कृष्ण बलदाऊ ने भक्तों को दिया दर्शन

मेले में जगमग रोशनी और श्री कृष्ण लीला आधारित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र


शंकर लाल भार्गव मार्ग कीडगंज दधिकांदो मेला में भगवान श्री कृष्ण एवं बलदाऊ ने अपने भक्तों पर प्रेम की बौछार कर उन्हें अपने अलौकिक स्वरूप का दर्शन दिया मेले में सजी जगमगाती हुई रंग बिरंगी लाइटिंग और भक्तिमय भजनों ने और श्री कृष्ण लीला पर आधारित दर्जनों चौकियां
मेले में आकर्षण का केंद्र बनी रही जगह-जगह पर बने मंच से चौकी के कमेटियों का स्वागत किया गया।
दधिकांदो मेले का दल का शुभारंभ प्राचीन दधिकांदो मेला कमेटी शंकर लाल भार्गव मार्ग कीडगंज के द्वारा *श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कीडगंज के प्रांगण में कमेटी के अध्यक्ष पार्षद रूद्र सेन जायसवाल के नेतृत्व में पंचायती अखाड़ा के महंत दुर्गा दास महंत व्यास मुनि एवं महापौर गणेश केसरवानी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण बलदाऊ को चांदी के हौदे पर विराजित कर आरती पूजन के साथ किया गया।* तत्पश्चात मसुरियन देवी मंदिर से दल का शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि दल में आगे आगे धर्म ध्वजा एवं कमेटी का स्वागत बैनर एवं गणेश भगवान, हनुमान जी महाराज, काली जी , और श्री कृष्ण द्वारा कंस का वध, सत्यभामा एवं माता रुक्मणी की प्रेम की परीक्षा, राधा कृष्ण,कृष्ण सुदामा, गोवर्धन लीला आदि दर्जनों श्री कृष्ण लीला पर आधारित चौकियां शामिल रही दल
अपने परंपरागत मार्ग होते हुए आर्य कन्या चौराहा, मुट्ठीगंज ,लोहट्टी गऊघाट नई बस्ती कीडगंज, से होते हुए मसुरियन देवी मंदिर कीडगंज में संपन्न हुई।
*दल का संचालन कमेटी के महामंत्री सत्येन्द्र तिवारी लाल भाई ने किया*
*संयोजन अंकुश शर्मा ने किया*
इस अवसर राजशेखर जोशी, दल संयोजक अंकुश शर्मा, सतीश जायसवाल बीके वर्मा, रॉबिन केसरवानी, रतन श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, सुधीर वर्मा ,गौरव वर्मा, विवेक यादव , अशोक यादव ,मुकेश शुक्ला, शांतनु ,शुभम, रामनाथ वैद्य श्रवन शर्मा,सन्तोष शर्मा, हेमंत पान्डेय ,अम्बर पान्डेय आदि कमेटी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *