“इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के संगीत प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र कुमार को पांच पद्मश्री कलाविदों के हाथों द्वारा BHU में मिला (काशी गुरु कला सम्मान)”

प्रयागराज
प्रयागराज के डॉ. सुरेंद्र कुमार को यह सम्मान संगीत शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यो के लिए उन्हें पंडित चितरंजन ज्योतिषी, पं. ॠत्विक सान्याल, विदुषी मंगला कपूर, राकेश सिन्हा, डॉ. विजय कपूर के हाथों संगीत शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट सेवा और योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान समारोह काशी कला महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मालवीय मूल्य अनुशीलन सभागार में ग्लोवल म्यूज़िक एवं आर्ट फाऊंडेशन काशी द्वारा आयोजित किया गया था। जहां देशभर के युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इस मंच पर कर रहे थे, काशी के संगीत को विश्व पटल पर पहुचाने हेतु सभी पद्मश्री विभूतियों को इसी मंच पर काशी कला रत्न सम्मान से भी नवाजा गया। जहां बनारस और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कला सेवी, शिक्षाविद और अनेकानेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे l
