वेल्थ एक्सिस फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में शेयर टर्मिनल की शुरुआत

प्रयागराज। वेल्थ एक्सिस फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में आज शेयर टर्मिनल की शुरुआत की गई। इसका उद्घघाटन श्री अजय शर्मा जी ने किया। अजय शर्मा जी रोटरी के अध्यक्ष एवं जिला रोटरी के सचिव होने के साथ-साथ हिंद एलिवेटर्स के निदेशक भी हैं।
शेयर टर्मिनल की शुरुआत के साथ अब वेल्थ एक्सिस के ग्राहक एवं प्रयागराजवासी शेयर बाजार के माध्यम से निवेश कर सकेंगे। कंपनी का उद्देश्य निवेशकों को विभिन्न निवेश विकल्पों की सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उन्हें वित्तीय विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर वेल्थ एक्सिस के निदेशक राहुल बनर्जी ने कहा कि, “आज से हमने शेयर टर्मिनल की सुविधा भी शुरू कर दी है। अब हमारे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे निवेश से जुड़े विभिन्न विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार निवेश के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।”
उन्होंने कहा कि वेल्थ एक्सिस का उद्देश्य प्रयागराज के लोगों को निवेश एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सुविधाजनक और व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर नितिन चोपड़ा, मनीष गर्ग, हिना खान, प्रेमय मित्तल, पंकज गुप्ता एसपी केसरवानी शीलू भैया,संजय पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, वंदना त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव,रिया आहूजा, शिवांगी,चंचल, निधि, फैज़, ज्ञानेन्द्र, शगुन ,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शगुन
नई शुरुआत के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने वेल्थ एक्सिस की पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं और कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
