Thursday, September 24Ujala LIve News
Shadow

राष्ट्रीय सेवा योजना का ५७ वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय सेवा योजना का ५७ वाँ स्थापना दिवस मनाया गया 


प्रयागराज
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का ५७ वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात्, स्वयंसेविकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हार्टफ़ुल्नेस संस्था द्वारा योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है, दैनिक जीवन में मन को शांत रखने, एकाग्रता बढ़ाने, एवं चेतना जगाने के लिए ध्यान को नियमित रूप से अपनाने की आवश्यकता है जो स्वस्थ मस्तिष्क से सर्वांगीण विकास को प्रेरित करेगा। हर्टफ़ुल्नेस संस्था से आयीं श्रीमती राधा सक्सेना ने स्वयंसेविकाओं के साथ संवाद स्थापित कर कई प्रयोगों के माध्यम से उन्हें आत्म विश्वास एवं सकारात्मक चेतना से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में स्वयंसेविकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने हेतु जागरूक किया। आज महाविद्यालय के सभी शोध छात्र और छात्राओं का भी सम्मान किया गया जिसमें विशेष रूप से समाजशास्त्र विषय में पूरे भारत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली नेट क्वालीफाई छात्रा सौम्या त्रिपाठी का सम्मान किया गयाlइसी के साथ संस्कृत विभाग द्वारा संचालित 15 दिवसीय यज्ञ कर्म प्रशिक्षण शिविर का समापन आयोजित किया गया जिसमें लगभग 20 छात्राओं ने यज्ञ कर्म का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी एवं महाविद्यालय में हर्टफ़ुल्नेस संस्था की समन्वयक डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सलाहकार डॉ ममता गुप्ता, उप प्राचार्या प्रो. ईभा सिरोठिया, डीन प्रो अंजू श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ दामिनी, डॉ भारती, डॉ शिवानी, डॉ सुधा, राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ चित्रा, डॉ मुदिता, डॉ शशी, डॉ ज्योतिरानी, डॉ अनुपमा, डॉ अर्चना तथा डॉ निशा खन्ना, डॉ सोनमती, डॉ पूजा जायसवाल एवं डॉ आरती, शिविर के सभी प्रतिभागी तथा अन्य सभी शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *