नीलम करवरिया जनकल्याण समिति कोर की बैठक संपन्न, 3 अक्टूबर को “रामपुर करछना चलो” का आह्वान


प्रयागराज। नीलम करवरिया जनकल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रामबाग सेवा समिति में संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व गिरी शंकर प्रभाकर ने किया। समिति के मीडिया प्रभारी गोपाल जी मालवीय ने बताया कि
बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी 3 अक्टूबर को “रामपुर करछना चलो” कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
गिरी शंकर प्रभाकर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क करें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मनोज मिश्रा, विभूति नारायण सिंह, ब्यूटी श्रीवास्तव, शिखा रस्तोगी, नरेंद्र कुंद्रा, राजू पाठक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
