Thursday, September 24Ujala LIve News
Shadow

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग,प्रयागराज में 17 से 23 सितंबर तक 50 हजार से अधिक बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने देखी फिल्म

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग,प्रयागराज में 17 से 23 सितंबर तक 50 हजार से अधिक बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने देखी फिल्म

*बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन, भक्ति, समर्पण और सेवा भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास : नन्दी*


प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ द्वारा प्रयागराज में आयोजित की गई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 17 से 23 सितंबर तक आयोजित विशेष फिल्म प्रदर्शन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरे भक्ति भाव के साथ फिल्म देखी।

मंत्री नन्दी की इस पहल का उद्देश्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही युवा पीढ़ी को सेवा, भक्ति और समर्पण जैसे जीवन मूल्यों से जोड़ना रहा।

फिल्म देखने पहुंचे लोगों में जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। कई शो में दर्शकों की संख्या इतनी अधिक रही कि हॉल की सभी सीटें भर जाने के बाद लोगों ने सीढ़ियों और जमीन पर बैठकर भी फिल्म देखी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोगों ने फिल्म के भावपूर्ण प्रसंगों को श्रद्धा के साथ देखा।

खास बात यह रही कि नई पीढ़ी के युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों में भी फिल्म को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। जेनरेशन जी के युवाओं के साथ अल्फा जेनरेशन के बच्चे भी फिल्म के आध्यात्मिक और प्रेरणादायक संदेशों से जुड़ते दिखाई दिए। फिल्म के दौरान कई अवसरों पर दर्शक भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

फिल्म के गीतों ने भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई…’ और ‘जब जिद पे आ गई पार्वती…’ जैसे गीतों को दर्शक गुनगुनाते हुए दिखाई दिए। सिनेमाघर का वातावरण कई बार भक्ति और श्रद्धा से पूरी तरह सराबोर नजर आया।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। बाबा नीब करौरी जी महाराज का जीवन हमें सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और युवा पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

प्रयागराज में इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों के फिल्म देखने पहुंचने और भक्ति भाव में डूबे दृश्यों की चर्चा शहर में रही। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की इस पहल को लोगों ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *