नमामि भारतम् – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर देशव्यापी सामूहिक गायन

भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा के अमर गीत *’वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष* के उपलक्ष्य में *विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली* के मार्गदर्शन में देशव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम *’नमामि भारतम्’* का आयोजन किया गया।
यह ऐतिहासिक आयोजन पूरे देश में आज प्रातः 11 बजे 25,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ हुआ, जिसमें करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने एक समय, एक स्वर और एक लय में संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामूहिक गायन तक सीमित न होकर नई पीढ़ी को वंदे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा, उसके राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ना है।
इसी श्रृंखला में *सरस्वती शिशु विद्या निकेतन, कटघर, प्रयागराज* में भी सामूहिक वंदे मातरम् का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष
श्रीमती कीर्तिका अग्रवाल और साक्षी के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र *श्री नीरज गुप्ता, सभासद मुट्ठीगंज* ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पार्चन किया।
*मुख्य अतिथि* उत्तर प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष *श्रीमती कीर्तिका अग्रवाल* ने कहा कि ‘नमामि भारतम्’ के माध्यम से देश के विद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों और सामाजिक सहभागिता केंद्रों को एक सूत्र में जोड़ना है, जो राष्ट्रभाव, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सांस्कृतिक एकात्मकता और राष्ट्रीय चेतना को व्यक्त करता है।
*विशिष्ट अतिथि श्री नीरज गुप्ता* ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक चेतना में विशिष्ट स्थान रखता है। 150 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण वंदे मातरम् को अपनाया जाना गौरव का विषय है।
विद्यालय के *प्रधानाचार्य श्री कमलेश मिश्र जी* ने कहा कि नमामि भारतम् केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता और विद्यालय के भैया-बहन उपस्थित रहे।
