Friday, September 25Ujala LIve News
Shadow

जयंती पर याद किये गये एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

 जयंती पर याद किये गये एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

प्रयागराज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता अंत्योदय का सिद्धांत देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर नमन किया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में पथप्रदर्शक है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही उनके चिंतन का मूल भाव था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इसी विचार को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ा है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ‘सर्वसमावेशी’ विकास के प्रयासों में अंत्योदय की भावना को प्रमुखता दी जा रही है। राष्ट्रसेवा, स्वदेशी चिंतन और अंत्योदय का उनका दर्शन हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, पार्षद आशीष द्विवेदी, पार्षद प्रवीण भारती, दीप द्विवेदी, गणेश वर्मा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, अमन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *