Friday, September 25Ujala LIve News
Shadow

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में डॉ सीपी उपाध्याय अध्यक्ष और संतोष कुमार मिश्रा महासचिव बने

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में
डॉ सीपी उपाध्याय अध्यक्ष और संतोष कुमार मिश्रा महासचिव बने

Screenshot

प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में
अध्यक्ष और महासचिव पद के वोटो की गिनती पूरी होने के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए।डॉ सीपी उपाध्याय अध्यक्ष और संतोष कुमार मिश्रा महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित,डॉ सीपी उपाध्याय 2446 वोट पाकर बने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पी सी श्रीवास्तव को 2372 वोट से ही संतोष करना पड़ा,जबकि पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा 2019 वोटों के साथ तीसरे और पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह 1824 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे,वहीं महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित संतोष कुमार मिश्रा को 3270 वोट मिले,जबकि उनके निकटतम प्रतिनिधि राय साहब यादव 2987 वोटों से संतोष करना पड़ा,
जबकि तीसरे नंबर पर शशि प्रकाश सिंह को 928 वोट ही मिले,
अध्यक्ष और महासचिव के नतीजे आने के बाद अब 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए वोटों की गिनती होगी,17 सितंबर को 30 सदस्य कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ था,रविवार से शार्टिंग के बाद वोटो, की गिनती शुरू हुई,कुल 10039 वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है,मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी और चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ल लक्ष्मीकांत मिश्र व अनुभव शुक्ल के निगरानी में हो रही है मतगणना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *