Saturday, September 26Ujala LIve News
Shadow

2027 में महानगर की तीनों सीटों पर लहराना है विजय का परचम : राकेश त्रिवेदी

2027 में महानगर की तीनों सीटों पर लहराना है विजय का परचम : राकेश त्रिवेदी

देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा ने किया त्याग : राकेश त्रिवेदी

2027 में महानगर की तीनों सीटों पर लहराना है विजय का परचम

प्रयागराज ।भाजपा प्रयागराज महानगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला प्रभारी को अंग वस्त्र व माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो त्याग बलिदान किया है ऐसा त्याग बलिदान अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद राष्ट्रवादी वैचारिक संगठन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रति काम करने के लिए देश की जनता ने मजबूत जनादेश दिया है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। 2027 में हमें प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कमल का परचम लहराना है ऐसा लक्ष्य लेजर हमें चलना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महामनिषियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाई उन्हें राम जन्मभूमि के बारे में बोलने का कोई हक नहीं। कार्यकर्ताओं से जिला प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। हम सब साथ मिलकर 20247 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का उद्देश्य लेकर 2027 के चुनाव में उतरेंगे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। बूथ समितियों से लगातार संपर्क में रहें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता। जनता तक डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम संचालन जिला मंत्री अजय सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दीप द्विवेदी ने दिया। महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, आनंद सोनकर, शशि वार्ष्णेय, राजेंद्र मिश्र, रमेश पासी, डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, कंचनलता कुशवाहा, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, रीता सिंह, आभा सिंह, राजेश गोंड, नवाब खान, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, प्रिया कैथवास, दुर्गेश नंदिनी, मोहित गुप्ता आनंद दुबे, मनु चावला आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *