रोटरी प्रयागराज संगम ने किया TRF Heroes का सम्मान, सेवा के लिए योगदान देने वाले रोटेरियंस को किया सम्मानित
Rotary Foundation में योगदान सेवा की वैश्विक शक्ति को मजबूत करता है — वक्ताओं ने दिया संदेश

प्रयागराज। Rotary Club of Prayagraj Sangam द्वारा Hotel Comfort Inn, Prayagraj में आयोजित विशेष Investment Awareness & TRF Heroes Felicitation Programme में The Rotary Foundation (TRF) में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रोटेरियंस को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण TRF Heroes Felicitation Ceremony रहा, जिसमें Rotary Foundation के माध्यम से मानव सेवा के वैश्विक अभियान को मजबूती प्रदान करने वाले सदस्यों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि The Rotary Foundation केवल धन संग्रह का माध्यम नहीं, बल्कि Rotarians के योगदान को स्थायी और प्रभावशाली सेवा परियोजनाओं में परिवर्तित करने का सशक्त माध्यम है। Rotary Foundation के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम तथा विभिन्न मानवीय सेवा क्षेत्रों में दुनिया भर में कार्य किए जा रहे हैं।
चार TRF Heroes हुए विशेष रूप से सम्मानित
कार्यक्रम में Rotary Foundation में अपने योगदान के लिए क्लब के चार सदस्यों को विशेष रूप से TRF Heroes के रूप में सम्मानित किया गया।
🌹 Rtn. Dr. Garima Singh — Rotary Foundation में US$ 1,000 का योगदान करने के साथ-साथ District Patron के रूप में ₹1,00,000 का महत्वपूर्ण योगदान।
🌹 Rtn. Dr. Amit Tripathi — Rotary Foundation में US$ 1,000 का योगदान।
🌹 Rtn. Mandeep Srivastava — Rotary Foundation में US$ 500 का योगदान।
🌹 Rtn. Sadhana Srivastava — Rotary Foundation में US$ 500 का योगदान।
सम्मान प्राप्त करने वाले सभी TRF Heroes को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
TRF Awareness Session रहा विशेष आकर्षण
कार्यक्रम के Keynote Speaker एवं विशिष्ट अतिथि Rtn. Abhishek Verma, District Intercity Chairman, ने The Rotary Foundation की भूमिका एवं उसके माध्यम से संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि Rotarians द्वारा किया गया प्रत्येक योगदान किस प्रकार बड़े स्तर पर सेवा कार्यों का हिस्सा बन सकता है। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सदस्यों को Rotary Foundation के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और वैश्विक प्रभाव को समझने का अवसर प्रदान किया।
मुख्य अतिथि Rtn. Shashank Jain, Assistant Governor, Rotary District 3120, ने TRF Heroes को बधाई देते हुए सभी Rotarians से अपनी सामर्थ्य एवं सुविधा के अनुसार प्रत्येक वर्ष Rotary Foundation में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि Rotary की सेवा भावना को वैश्विक स्तर पर प्रभावी बनाने में Foundation की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Investment Awareness Session भी आयोजित
कार्यक्रम के दौरान HDFC Mutual Fund के Branch Manager द्वारा Investment Awareness Session भी आयोजित किया गया, जिसमें म्यूचुअल फंड निवेश, वित्तीय अनुशासन एवं दीर्घकालिक निवेश दृष्टिकोण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
अन्य सदस्यों का भी हुआ सम्मान
क्लब की मासिक परंपरा के अंतर्गत सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए Rtn. Arvind Shukla को “Rotarian of the Month” तथा Rotaractor Parth को “Rotaractor of the Month” के सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में Rotary Prayagraj Sangam के निवर्तमान अध्यक्ष Rtn. Pavan Ji Srivastava के प्रयासों से उपलब्ध कराए गए Medanta Hospital Privilege Cards भी क्लब सदस्यों को वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन Rtn. Sachin Upadhyay एवं Rtn. Pinky Mukherjee ने किया।
अंत में क्लब अध्यक्ष Rtn. Amarendra Singh ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, Keynote Speaker, HDFC Mutual Fund की टीम, TRF Heroes, क्लब सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन आत्मीय मिलन एवं स्नेह भोज के साथ हुआ।
“TRF में योगदान केवल एक राशि नहीं, बल्कि सेवा के उस संकल्प में भागीदारी है, जो दुनिया के किसी कोने में किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।”
Rotary Club of Prayagraj Sangam ने इस अवसर पर TRF Heroes के योगदान को क्लब की सेवा भावना और “Service Above Self” की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
