Saturday, September 26Ujala LIve News
Shadow

सेवा संकल्प अभियान के तहत तरांव में आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याण पर जोर

सेवा संकल्प अभियान के तहत तरांव में आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याण पर जोर

रिद्धि-सिद्धि उत्सव भवन में हुआ आयोजन, सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

उजाला शिखर

कोरांव, प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के रिद्धि-सिद्धि उत्सव भवन, तरांव में 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के सम्मानित जिला अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और आमजन को सरकारी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों से सेवा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश प्रमुखता से सामने आया।
सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही लक्ष्य—इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *