महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर सुना गया मन की बात का 138 वाँ संस्करण

प्रयागराज
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138 वाँ संस्करण प्रसारित किया गया। भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल के बूथ संख्या 177 पर , महापौर गणेश केसरवानी ने कीडगंज कैंप कार्यालय, शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 184 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। मन की बात के इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ का जिक्र किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया। उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भी याद किया।पीएम मोदी ने देश के लाखों युवाओं द्वारा नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के खिलाफ लिए गए संकल्प और नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा की सराहना की। उन्होंने सुंदरबन की उन महिलाओं का विशेष उल्लेख किया, जिन्होंने टाइगर हमलों में पति को खोने के बाद मैंग्रोव के जंगल तैयार किए, जो आज गांवों के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच बनने के साथ-साथ उनकी कमाई का जरिया भी बने हैं। स्वास्थ्य और पोषण में आंवला की भूमिका पर प्रकाश डाला गया तथा देश के कई जिलों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंवला को लेकर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों व ODOP योजना की तारीफ की गई। प्रधानमंत्री ने 9/11 हमले के पीड़ितों को याद किया। पीएम ने अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, शोभिता श्रीवास्तव, शिखा रस्तोगी, दीप द्विवेदी, प्रवीण भारती, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, ,सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता, आनंद दुबे आदि ने मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता की।
