Monday, September 28Ujala LIve News
Shadow

यू पी आई के विरोध में व्यापारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया

यू पी आई के विरोध में व्यापारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया 


व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आज व्यापारियों ने थाली बजाकर यू पी आई का जमकर विरोध किया
इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन के बीच शहीद स्थल चौक नीम के नीचे बोलते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा यू पी आई के लेनदेन में जो टैक्स लगाया है उससे सिर्फ व्यापारी ही नहीं अपितु आम नागरिक आक्रोशित है क्योंकि इससे मंहगाई बढे़गी,

विजय गुप्ता ने कहा कि आनलाइन व्यापार के कारण व्यापारी पहले से ही टूट चुका है और अब यू पी आई के लेनदेन से वह भुखमरी का शिकार होने वाला है इसलिए व्यापारी इस टैक्स को स्वीकार नहीं कर पा रहा है उन्होने आम नागरिकों से भी अपील की कि सभी लोग मिलकर यू पी आई के विरोध में आवाज उठाएं
आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से सर्वश्री बृजेश निषाद चंद्र प्रकाश कौशल शशांक केसरवानी मनीष गुप्ता आशा केसरवानी आशुतोष मालवीय रानी केसरवानी इमरान अली वीरेन पाल शिवम पुरवार शकील अनीता गुप्ता अरमान कुरेशी सुरेंद्र केसरवानी निराले बृजेश सीडाना जुल्फिकार खान राही आदि व्यापारी शामिल रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *