रोटरी प्रयागराज संगम ने परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को किया सम्मानित

प्रयागराज।रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जिरात मतन बहादुरपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद शिव नारायण यादव रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक ही समाज की नींव हैं। रोटरी क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है। क्लब अपने “प्रोजेक्ट पाठशाला” के अंतर्गत लगातार विद्यालयों में सहयोग कर रहा है।
कार्यक्रम में फर्स्ट लेडी वर्तिका सिंह, डॉ. गिरीश कुमार पांडेय, रोटेरियन अरविंद शुक्ला, रोटेरियन गीतिका अस्थाना एवं रोटेरियन अनुराग अस्थाना सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

