Tuesday, September 29Ujala LIve News
Shadow

भाजपाइयों ने किया पार्टी के निर्णय का स्वागत

 भाजपाइयों ने किया पार्टी के निर्णय का स्वागत


इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में भाजपा संगठन ने अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित किया। संगठन के निर्णय का स्वागत करते एवं खुशी जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सह संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो निर्णय लिया है उसका स्वागत है और पूरी ताकत से संगठन इस चुनाव में उतरेगा और विजय का परचम भी लहरायेगा। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पूरी तैयारी के साथ हम चुनाव में उतरेंगे। भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार राठौर मूल रूप से जालौन से हैं। वर्ष 2023 में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के समय आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए थे। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र में प्रयागराज के साथ कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छह अक्टूबर तक पर्चा भरा जा सकता है। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना होनी है। जिला महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, अनिल केसरवानी, आनंद श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि ने निर्णय पर खुशी जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *