Tuesday, September 29Ujala LIve News
Shadow

राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों को डॉ. अमित त्रिपाठी ने विजय तिलक लगाकर किया रवाना

राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों को डॉ. अमित त्रिपाठी ने विजय तिलक लगाकर किया रवाना

झूंसी, प्रयागराज। झूंसी स्थित विजय हॉकी अकादमी के राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को पुणे रवाना होने से पूर्व डॉ. प्रीति हॉस्पिटल, झूंसी के निदेशक डॉ. अमित त्रिपाठी ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

डॉ. अमित त्रिपाठी ने खिलाड़ियों की यात्रा के लिए टिकट की व्यवस्था करने के साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। रवाना होने से पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों को विजय तिलक लगाया, मुंह मीठा कराया और “विजयी भवः” के आशीर्वाद के साथ पुणे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अमित त्रिपाठी ने कहा कि छोटे शहरों और स्थानीय खेल अकादमियों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सहयोग मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे युवा न केवल अपने परिवार, बल्कि झूंसी और पूरे प्रयागराज का नाम रोशन करते हैं।

उन्होंने विजय जी एवं हारून भाई के प्रयासों की विशेष सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और प्रयास से इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

डॉ. अमित त्रिपाठी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा— “पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मैदान में उतरें। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं—विजयी भवः!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *