जिला महिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी बैठक में हिना खान बनीं जिला महासचिव,
रागिनी चंदेल बनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष

प्रयागराज। जिला महिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 28 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा श्रीमती अवंतिका टंडन द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति एवं पूर्ण बहुमत से श्रीमती हिना खान को जिला महिला व्यापार मंडल की जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं माला पहनाकर औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिना खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अन्य पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं डॉ. शिवानी द्विवेदी को उपाध्यक्ष तथा प्रीति जायसवाल को इवेंट मैनेजर बनाया गया।
बैठक के दौरान आगामी रामदल की तैयारियों एवं रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ रामदल को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों और कार्यों का विभाजन किया। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्षा अवंतिका टंडन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग से ही संभव है। बैठक में महिला व्यापार मंडल को नई दिशा देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर सकारात्मक माहौल रहा।इस मीटिंग मे कानूनी सलाहकार रिशु मिश्रा, वंदना त्रिपाठी, नेहा कक्कड़,प्रीती जायसवाल, सुमन आर्या स्वाति श्रीबास्तव, शबनम शेरवानी,आरती,रागिनी चंदेल, अकरम शगुन उपस्तिथि रहे!
मीडिया प्रभारी अकरम शगुन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी!

