छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

प्रयागराज
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हर्टफ़ुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल ने की। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हर्टफ़ुलनेस संस्था की श्रीमती राधा सक्सेना ने संवाद एवं विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को अवचेतन मन को समझने तथा समय-समय पर उसे सकारात्मक विचारों से संतुलित करने के उपाय बताए। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन व संयोजन NSS प्रभारी एवं हर्टफ़ुलनेस समन्वयक डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. ममता गुप्ता, प्रो. ईभा सिरोठिया, प्रो. अंजू श्रीवास्तव, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती, डॉ. दामिनी, डॉ. शिवानी, डॉ. सुधा, अन्य शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
