गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा
श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होग

प्राचीन दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज के प्रांगण से गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ धूम धाम से निकाली गई श्री मद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ की मंगल कलश यात्रा मंगल कलश यात्रा के पूर्व कमेटी के संरक्षक एवं महापौर गणेश केसरवानी सपत्नी पूर्व पार्षद श्रीमती सविता केसरवानी के संग विधि विधान से देव पूजन भूमि, कलश पूजन की परंपरा निभाई तत्पश्चात श्री भगवत गीता को सिरोंधार किया
और मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ किया
यात्रा में डीजे बैंड ढोल नगाड़ा ध्वज पताका के संग सैकड़ो महिलाएं पीत वस्त्र धारण मंगल कलश लेकर चल रही थी कलश यात्रा ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज से आरंभ होकर एडीसी चौराहा
से यमुना घाट पर पूजन कर शंकर लाल भार्गव मार्ग कीडगंज से होते हुए सती शाह चौराहा त्रिवेणी मार्ग कीडगंज से होते हुए ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज में संपन्न हुई
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 30 सितंबर से ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में पूज्य बटुक जी महाराज के द्वारा दोपहर 3 00 बजे से भक्तों को कथा का श्रवण कराया जाएगा
इस अवसर पर मनीष केसरवानी, अजय जायसवाल अमरेश जायसवाल,पार्षद मुकेश कसेरा बब्बन प्रजापति आकाश सोनकर भोला तिवारी,दुर्गेश नंदिनी राजेश केसरवानी अंकुश शर्मा प्रमोद मोदी राजू पाठक राजेश सोनकर,गिरिराज मिश्रा सुभाष चंद्र वैश्य पप्पू केसरवानी अजय अग्रहरि विष्णु त्रिपाठी मनोज मिश्रा रमेश पासी प्रेम नारायण केसरवानी राजन शुक्ला आदि सैकड़ो कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

