यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों का किया अभिनंदन

जॉनसेन गंज व्यावसायिक संगठन एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली क्षेत्र कीACP सिटी निकिता श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली सुधीर सिंह एवं घंटाघर चौकी इंचार्ज अनूप वर्मा से भेंट कर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में हुए उल्लेखनीय सुधार के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सफल प्रयासों से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुई है। इससे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है और व्यापार में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अनूप केसरवानी, प्रयाग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह, युवा प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री शुभम केसरवानी, पल्लवी अरोड़ा, रोहित अरोड़ा, विवेक शर्मा, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद राशिद सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सकारात्मक समन्वय की अपेक्षा व्यक्त की।

