Thursday, November 5Ujala LIve News
Shadow

सेन्ट मेरीज़ कॉनवेन्ट इण्टर कॉलेज, प्रयागराज में वार्षिक उत्सव ‘मैरियन मोजैका” एक्ज़बिशन ने मोहा सबका मन

सेन्ट मेरीज़ कॉनवेन्ट इण्टर कॉलेज, प्रयागराज में वार्षिक उत्सव ‘मैरियन मोजैका” एक्ज़बिशन ने मोहा सबका मन


प्रयागराज
एक दिवसीय भव्य एवं प्रेरणादायक वार्षिक उत्सव व विज्ञान-कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जो कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम रहा। इस भव्य कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं भक्ति से परिपूर्ण प्रेयर डांस के द्वारा हुई जिसने पूरे माहौल को पवित्र एवं ऊर्जावान बल दिया। इसके बाद छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान्या चतुर्वेदी पी०सी०एस० 2013 बैच की पुरा छात्रा रहीं और गेस्ट ऑफ ऑनर सिस्टर श्वेता सी० जे० प्रोविंशियल सुपीरियर रहीं। मैनेजर सिस्टर सुमिता, प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी, उपप्रधानाचार्या सिस्टर नमिता व सिस्टर्स उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रदर्शनी का आगाज किया।

विद्यालय के चारो हाउस ने विशेष थीम पर आधारित शानदार प्रदर्शनी का आयोजन किया। यलो हाउस ने सस्टेन (संरक्षण) थीम पर, ग्रीन हाउस इंस्पायर (प्रेरणा), ब्लू हाउस एंपायर (सशक्तीकरण) एवं रेड हाउस ने इनोवेट (नवाचार) थीम पर अपनी प्रदर्शनी लगाई।

इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसमें कचरे और बेकार समझी जाने वाली चीजों का उपयोग करके बेहद खूबसूरत वर्किंग एवं नॉनवर्किंग मॉडल्स बनाए। छात्राओं ने रचनात्मकता को साबित कर नई वस्तुओं का सृजन किया। प्रदर्शनी में सस्टेनेबल गॉर्डन, पर्यावरण के अनुकूल सस्टेनेबल झांकी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।

फीस्ट ऑफ फलेजवर्स फूड स्टॉल्स ने उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया। यहाँ तरह-तरह के लजीज़ व्यंजनों की दुकानें थी जहाँ सभी ने स्वादिष्ट खान-पान का भरपूर आनन्द उठाया।

यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि संस्थान अपने गौरवशाली 160 वर्ष पूरे करने की ओर अग्रसर है, जो इसकी समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं को अपनाता है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त विजय दुल (आई.पी.एस.) और विशिष्ट अतिथि अखिल शुक्ला (आई.आर.टी.एस.) रहे।

निर्णायकों के एक पैनल के द्वारा आंकी गई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और टीम वर्क को देखते हुए पुरस्कारों की घोषण की गई। अपने नवीन विचारों और कल्पना शक्ति के लिए पुरस्कार दिए गए।

“मैरियन मोज़ेक” ज्ञान, रचनात्मकता और सामूहिक प्रयास का एक यादगार उत्सव था जिसने संस्थान की चिरस्थायी मैरियन भावना को दर्शाते हुए इसकी चार मार्गदर्शक थीम इंस्पायर, एम्पायर, सस्टेन और इनोवेट को मूर्त रूप दिया। एस.एम.सी. के 160 गौरवशाली वर्ष विशिष्टता के साथ चिन्हित किए गए जो सबके दिलों में अमिट छाप छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *