Wednesday, November 25Ujala LIve News
Shadow

रोटरी फाउंडेशन में अभूतपूर्व योगदान पर रो. शशांक जैन सम्मानित रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक रो. एम. वेंकटेश ने किया सम्मानित

रोटरी फाउंडेशन में अभूतपूर्व योगदान पर रो. शशांक जैन सम्मानित

रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक रो. एम. वेंकटेश ने किया सम्मानित


प्रयागराज।

रोटरी इंटरनेशनल के प्रतिष्ठित रोटरी फाउंडेशन में अभूतपूर्व एवं सराहनीय योगदान देने पर रोटरी मंडल 3120 के सहायक मंडलाध्यक्ष रो. शशांक जैन को रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक रो. एम. वेंकटेश द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी फाउंडेशन सेमिनार ‘समर्पण’ के अवसर पर प्रदान किया गया।

रोटरी इंटरनेशनल विश्व की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्थाओं में से एक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, शांति स्थापना, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। इन सेवा गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करने में रोटरी फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रो. शशांक जैन का रोटरी फाउंडेशन में यह उल्लेखनीय योगदान समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा भावना को दर्शाता है। रोटरी में उनकी सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे वर्तमान में सहायक मंडलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने के साथ-साथ पूर्व में रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत के संस्थापक होने का गौरव भी प्राप्त है।

रोटरी के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता वृद्धि एवं सामाजिक सेवा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनका मानना है कि रोटरी फाउंडेशन के माध्यम से किया गया प्रत्येक योगदान जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी, पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. सतपाल गुलाटी, पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. डॉ. प्रमोद कुमार सहित अनेक वरिष्ठ रोटेरियन एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रोटरी फाउंडेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से विश्वभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, मानवीय सहायता एवं शांति स्थापना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। रो. शशांक जैन के योगदान एवं सम्मान को रोटरी मंडल 3120 के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *