Thursday, November 26Ujala LIve News
Shadow

भिवंडी में शोरमा खाने से हुई फूड पॉइजनिंग बच्चों सहित 17 लोग अस्पताल में भर्ती दुकान पर मनपा की तोड़क कार्रवाई

भिवंडी में शोरमा खाने से हुई फूड पॉइजनिंग

बच्चों सहित 17 लोग अस्पताल में भर्ती दुकान पर मनपा की तोड़क कार्रवाई

मुंबई श्रीकेश चौबे:-
भिवंडी के वंजारपट्टी नाका इलाके में र शोरमा खाने से 17 लोगों को फूड र पॉइजनिंग होने की घटना सामने न आई है। शोरमा खाने के बाद लोगों नंको उल्टी, दस्त, जी मिचलाने और बुखार की शिकायत होने लगी। बीमार न होने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल 5 हैं। सभी 17 मरीजों को उपचार के ने लिए भिवंडी उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मरीजों की संख्या और खाने भिवंडी के इंदिरा गांधी उप-जिला अस्पताल की अधीक्षक माधवी पंधारे ने बताया कि बंजारपट्टी में स्थित ए. के. शोरमा दुकान से शोरमा खाने के बाद एक-एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी मरीजों की हालत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 17 लोग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए है और सभी की स्थिति सामान्य है।

भिवंडी के इंदिरा गांधी उप-जिला अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग के शिकार लोग।

पहले भी हो चुकी है 107 लोगों विषबाधा

भिवंडी में इससे पहले भी शोरमा और पिज्जा खाने से फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना सामने आ चुकी है। जून महीने में खंडूपाडा में शोरमा और पिज्जा खाने के बाद करीब 107 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए थे। नागरिकों का कहना है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन और भिवंडी मनपा को सिर्फ तोड़क कार्रवाई तक सीमित न रहकर, ऐसे दुकानदारों के खिलाफ स्थायी और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोका जा सके।

घटना के बाद एक्शन में आई मनपा

दुकान पर कार्रवाई का दृश्य।

घटना की जानकारी मिलते ही भिवंडी मनपा के सहायक आयुक्त गिरीश गोष्टेकर, बीट निरीक्षक हनुमान म्हात्रे, स्वास्थ्य विभाग की टीम, निजामपुर पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मनपा प्रशासन ने तुरंत ए. के. शोरमा दुकान पर तोड़क कार्रवाई की और टपरी जब्त कर ली। वहीं, निजामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा शोरमा के सैंपल भी वि जांच के लिए लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *