बरगद घाट मीरापुर हनुमान मंदिर में महिलाओं ने त्रिजटा यमुना स्नान एवं पूजन किया

श्री हनुमान मंदिर समिति बरगद घाट मीरापुर के द्वारा (मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा) को त्रिजटा स्नान और त्रिजटा पूजा की परंपरा निभाई गई महिलाओं ने विधि विधान के अनुसार त्रिजटा स्नान कर पूजन अर्चन किया जिसे पूरे कार्तिक मास के स्नान और व्रत का समापन माना जाता है। मान्यता है कि अशोक वाटिका में माता सीता की सेवा से प्रसन्न होकर उन्होंने त्रिजटा को यह वरदान दिया था कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद उनकी विशेष पूजा होगी और उनके दर्शन-पूजन के बिना कार्तिक स्नान का फल पूर्ण नहीं होगा।
