Wednesday, November 25Ujala LIve News
Shadow

शशांक जैन जी के नेतृत्व में प्रयागराज जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ से मिला, व्यक्त की शोक संवेदनाएँ

शशांक जैन जी के नेतृत्व में प्रयागराज जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ से मिला, व्यक्त की शोक संवेदनाएँ

प्रयागराज। जैन समाज की एकता, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए श्री शशांक जैन के नेतृत्व में प्रयागराज जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी के आवास पर पहुँचा।

प्रतिनिधिमंडल ने नंदी’ जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री शशांक जैन ने कहा कि श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी का प्रयागराज जैन समाज के साथ सदैव आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहा है। नंदी’ जी जैन समाज के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में यह हमारा भी दायित्व है कि उनके परिवार के इस कठिन समय में पूरा समाज एकजुट होकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करे। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और आपसी सहयोग में निहित है।

श्री शशांक जैन की पहल पर आयोजित इस सामूहिक मुलाकात में समाज के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए जैन समाज की एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से बाला जैन, प्रीति जैन, प्रतिभा जैन, अंकित जैन, समिधा जैन, अल्पना जैन, यश जैन, आलोक रपरिया, निर्मल जैन, संजय जैन, महेंद्र जैन, नीरज जैन, शंभू जैन, नेता जैन, मनीष जैन, श्री जैन, अजय जैन, विभा जैन, विवेक जैन, गीतांजलि जैन, अमित जैन, विकास जैन, अनूप जैन, अरूण जैन, प्रदुमन जैन, संगीता जैन, राजेश जैन, रश्मि जैन, दिनेश जैन,अनिता जैन, अर्पण जैन, स्वाति जैन, एवं रमेश जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *