Saturday, November 28Ujala LIve News
Shadow

विशेष अभियान दिवस – 28 एवं 29 नवम्बर 2026 जोरों पर उपजिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार केंद्र पर जुटे दिखे

विशेष अभियान दिवस – 28 एवं 29 नवम्बर 2026 जोरों पर
उपजिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार केंद्र पर जुटे दिखे

कोरांव जनपद प्रयागराज। के समस्त नागरिकों से अपील है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आगामी 28 एवं 29 नवम्बर 2026 (शनिवार एवं रविवार)को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं।ऐसे सभी युवा, जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6अवश्य भरें। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन के लिए संबंधित प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
सभी नागरिक अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होना सुनिश्चित करें। वहीं जहां उपजिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद सिंह गोपाल विद्यालय में बी एल ओ के साथ जुटे रहे वहीं दूसरी ओर खण्ड विकास अधिकारी कोरांव राहुल मिश्रा विशेष मतदाता अभियान के तहत ऊंचडीह,गेरूआडीह,बनवारी खास सहित बूथों पर बी एल ओ के कार्य की समीक्षा करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *