प्राथमिक विद्यालय एवं निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का चेयरमैन ने किया निरीक्षण

कोरांव प्रयागराज । आज नगर पंचायत कोरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति एवं निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और युवाओं को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत निरंतर प्रयासरत है। डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण से विद्यार्थियों एवं युवाओं को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ज्ञानवर्धन के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
