Saturday, November 28Ujala LIve News
Shadow

अधिवक्ता संघ कोरांव का शपथ ग्रहण समारोह दो दिसंबर को

अधिवक्ता संघ कोरांव का शपथ ग्रहण समारोह दो दिसंबर को


कोरांव,प्रयागराज। अधिवक्ता संघ कोरांव के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी दो दिसंबर को तहसील परिसर कोरांव में होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश देवेंद्र मिश्र “नगरहा” और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक इंजिनियर उदयभान करवरिया होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक राजमणि कोल, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल, अध्यक्ष नगर पंचायत कोरांव ओम प्रकाश केशरी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा रहेंगे। ज्ञात हो कि बीते 30 अक्टूबर को अधिवक्ता संघ कोरांव का चुनाव हुआ था। बता दे कि आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रसाद सिंह करेंगे और मंच का संचालन सहायक निर्वाचन अधिकारी दादा जीके सिंह करेंगे। उक्त बात की जानकारी निर्वाचन अधिकारी रोहिणी प्रसाद तिवारी, बेचन लाल सिंह और बार संघ के मुखिया विजय शंकर मिश्रा तथा मंत्री योगेंद्र नाथ द्विवेदी उर्फ राजू दुबे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *