*महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद स्वर्गीय फिरोज जहांगीर गांधी की 62 वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया*
![]()
आज मंफोर्डगंज स्थित पारसी कब्रस्तान मे समाधि स्थल पर पहुंच कर कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित किया।
कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व राजकुमार सिंह (रज्जू भैया) ने कहा स्वर्गी फिरोज गांधी एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे उन्होंने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिस को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने सांसद के रूप में संसद के अंदर निर्भीकता पूर्वक अपनी बात को हमेशा उठाया उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी आजादी की लड़ाई में कई बार जेल जाना पड़ा।
वह एक पत्रकार के रूप में अच्छे लेखक थे नवजीवन , नेशनल हेराल्ड, कौमी आवाज पेपरों का संचालन किया करते थे।
8 सितंबर 1960 को हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू भैया, किशोर वाष्णेर्य , लालबाबू साहू, अब्दुल कलाम आजाद, विनय पांडे, कामेश्वर सुनकर, लिखा आफताब अहमद, मोहम्मद तालिब , विशाल सोनकर, शहजाद कुरेशी, अंकित शर्मा, उपेंद्र निषाद, आदि लोग मौजूद रहे।

