Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

*भाजपा संगठन पदाधिकारियों के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नन्दी*

*भाजपा संगठन पदाधिकारियों के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नन्दी*

*मंत्री नन्दी ने पुरामुफ्ती, बमरौली, ट्रांसपोर्टनगर, हरवारा, प्रीतमनगर आदि इलाकों का किया भ्रमण*

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के पुरामुफ्ती, बमरौली, ट्रांसपोर्टनगर, हरवारा, प्रीतमनगर आदि इलाकों का भ्रमण किया। जहां उन्होंने भाजपा संगठन पदाधिकारियों के घर जाकर मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरी है, जहां प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है… इसी संदेश और उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जानने का अभियान चला रखा है।
मंत्री नन्दी ने शुक्रवार को शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश कुशवाहा, मनोज केसरवानी, मंडल महामंत्री रामनरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, वार्ड अध्यक्ष बमरौली प्रदीप कुमार, सरोज कुमार पांडे, वार्ड अध्यक्ष नीम सराय संतोष तिवारी, वार्ड अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट नगर शिव प्रताप पटेल, सुनील केसरवानी, महामंत्री प्रीतमनगर दिग्विजय सिंह, वार्ड अध्यक्ष हरवारा विनय केसरवानी, मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रीतम नगर पवन गुप्ता, प्रदीप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष प्रीतम नगर संजय कुशवाहा, वार्ड अध्यक्ष सुलेम सराय नंदकिशोर के घर जाकर स्नेहिल भेंट वार्ता की। परिजनों व मोहल्ले के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने लोगों की समस्याएं जानी, वहीं संबंधित अधिकारियों को कारवाई के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, पार्षद दीपक कुशवाहा, पार्षद अनिल कुशवाहा, पार्षद अमरजीत सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *