Tuesday, September 15Ujala LIve News
Shadow

मंत्री नन्दी और मेयर ने मलिन बस्तियों के बच्चों को मॉल में करवाई दीपावली की शॉपिंग

मंत्री नन्दी और मेयर ने मलिन बस्तियों के बच्चों को मॉल में करवाई दीपावली की शॉपिंग

 

रिपोर्ट:कुलदीपशुक्ला

*शहर दक्षिणी विधानसभा के 50 बस्तियों के 600 से अधिक बच्चों ने की खरीददारी*

*खुश हुए बच्चे, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने भी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी*

*हर घर रोशनी, हर घर दीवाली मुहिम के तहत पिछले कई वर्षों से बच्चों को दीपावली पर कराते हैं शाॅपिंग*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज अपने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मलिन व दलित बस्तियों के 350 से अधिक बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया. मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ ही प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने आज सिविल लाइंस स्थित सिटी कार्ट मॉल में बच्चों को शॉपिंग करवाई।
फर्श से अर्श तक पहुंचे नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पिछले कई वर्षों से गरीब परिवार के बच्चों के साथ दीपावली मनाते चले आ रहे हैं।
मंत्री नन्दी ने अपने विधान सभा क्षेत्र के चौक मंडल की सात, कीडगंज मंडल की 12, मीरापुर मंडल की 8, मुट्ठीगंज मंडल की 8, नैनी मंडल की 15 बस्तियों के साथ ही विशाल संकल्प संस्था के बच्चों को कार से लेकर मॉल में पहुंचे। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के करीब 180 परिवार के बच्चों ने दीपावली की खरीददारी की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नन्दी ने जरुरतमंद बच्चों को कपड़े के साथ ही जूते-चप्पल, खिलौने व गरीब महिलाओं को तोहफे में साड़ियां दी. दिवाली की मिठाईयां भी बच्चों को दिलवाई गई। दिवाली के गिफ्ट पाकर बच्चे खूब खिलखिलाए भी।
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पिछले कुछ वर्षों से हर घर रोशनी, हर घर दीपावली मुहिम शुरू कर रखी है। जिसके तहत वे अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी के विभिन्न बस्तियों में रह रहे गरीब परिवार के बच्चों को दीपावली की शाॅपिंग कराने के बाद ही दीपावली का त्यौहार मनाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने सिविल लाइंस स्थित सिटी कार्ट बाजार में मलिन और दलित बच्चों को दिवाली की शॉपिंग करवाई।
मॉल में बच्चे अपने पसंद की चीजें ढूंढते नजर आए। गरीब परिवार के बच्चों के साथ दिवाली मनाने का यह अंदाज दिल को छूने वाला था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि दिवाली खुशियों और मिठास का त्योहार है। बच्चों के साथ इस तरह से दिवाली मनाना बेहद सुखद एहसास है। मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने भी बच्चों को शॉपिंग करवाने के बाद उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।
गरीब बच्चों को शॉपिंग कराने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि अपने देश, प्रदेश के साथ ही अपने जनपद व क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत करने, गरीब परिवारों में खुशियां बिखेरने के लिए लोकल फाॅर वोकल को अपनाना बहुत जरूरी है। सबका साथ सबका विकास भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 24 करोड़ लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तरह मैंने भी अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी के गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाने का संकल्प लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *