Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गये सुधांशु उपाध्याय 

साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गये सुधांशु उपाध्याय 

रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला

अखिल भारतीय साहित्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्था हंसवाहिनी के तत्वाधान में उनके निज निवास अशोक नगर पत्रकार कालोनी
प्रयाग राज मे देश के प्रख्यात
नव गीतकार सुधांशु उपाध्याय जी को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के महासचिव गीतकार शैलेंद्र मधुर अमित जौनपुरी ने शाल, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह बुके इत्यादि भेंट कर सम्मानित किया गया
उक्त अवसर पर सुधांशु उपाध्याय जी ने रचनाकारों बीच विचार व्यक्त करते हुए कहा की रचनाकारों को साहित्य मे निरंतर अभ्यास बनाऐ रखना चाहिए
उक्त अवसर पर राज्य विधि अधिकारी एवं वरिष्ठ कवि अमित जौनपुरी , राज्य विधि अधिकारी योगेश ओझा, प्रख्यात उद्घोषिका आभा श्रीवास्तव, डॉ आशा उपाध्याय प्रख्यात शिक्षिका, सुश्री दीविशा, सुश्री अनुकृति श्रीवास्तव, कमल प्रतापगढ़ी, प्रीता वाजपेयी, अशोक बेशरम, जितेंद्र मिश्रा जीतू, सहित अन्य रचनाकार बंधु उपस्थित रहे द्वितीय सत्र में सभी रचनाकारों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं कोआह्लादित् किया। योगेश ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *