बच्चों के साथ मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

प्रयागराज: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिवस अनाथालय के बच्चों के साथ बड़ी ही सादगी से मनाया गया। शुक्रवार को स्वराज भवन स्थित अनाथ आश्रम में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की सुपुत्री डा० विजयश्री तिवारी ने छात्राओं को फल समग्री के साथ खाने पीने समान वितरित कर सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा की भारत के प्रति सोनिया गांधी के समर्पण को देश की जनता याद रखेगी।
इस दौरान: हसीब अहमद, शुभम शुक्ला, तान्या मिश्रा, मोहित यादव, सौरभ चौधरी, सुष्मिता यादव, तलत अज़ीम, गौरव पाण्डेय, मो०हसीन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
